फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा-हवाई हो गई टोहाना में कैंसर अस्पताल बनाने की घोषणा

विज्ञापन
टोहाना का नागरिक अस्पताल। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना। टोहाना हलके के लोगों का शहर में कैंसर अस्पताल बनने का सपना फिलहाल टूटता नजर आ रहा है। विधानसभा चुनावों के बाद कैंसर अस्पताल बनाने की घोषणा हवा-हवाई हो गई है। हालांकि, जब इस कैंसर अस्पताल बनने की घोषणा हुई थी, तब हलके के लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। मगर खुद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मान रहे हैं कि टोहाना में कैंसर अस्पताल बनाने को लेकर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है और न ही इस संबंध में मुख्यालय से कोई जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि टोहाना व जाखल क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों के लिए उपमंडल स्तर पर नागरिक अस्पताल बना हुआ है, जिसमें रोजाना 200 से 250 की ओपीडी होती है। साल 2019 में हुए विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं मौजूदा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने टोहाना में कैंसर अस्पताल बनवाने की घोषणा की थी। विधानसभा चुनाव में भी यह मुद्दा प्रमुख रहा। यहां तक दावा किया गया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी टोहाना में कैंसर अस्पताल बनाने की मंजूरी दे दी है और पहले नागरिक अस्पताल का विस्तार करके उसे 50 से 100 बेड का किया जाएगा। उसके बाद कैंसर अस्पताल बनेगा। हालांकि, नागरिक अस्पताल को 100 बेड का कर दिया गया है। मगर कैंसर अस्पताल का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया है। संवाद
जाखल व टोहाना में कैंसर के मरीजों की बढ़ रही समस्या
चिकित्सकों के अनुसार खानपान में बदलाव और कीटनाशकों के बढ़ते प्रयोग के कारण जाखल व टोहाना क्षेत्र में कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कुछ समय पहले तब हर 250 मरीजों में से 10 मरीज कैंसर के मिल रहे थे। इन मरीजों को इलाज के लिए हिसार, जयपुर, बीकानेर या दिल्ली जाना पड़ता है।
विज्ञापन

फिलहाल 5 चिकित्सकों के भरोसे नागरिक अस्पताल टोहाना
कैंसर अस्पताल बनना तो दूर मौजूदा समय में नागरिक अस्पताल में ही चिकित्सकों का टोटा बना हुआ है। 100 बेड का अस्पताल होने के बाद यहां चिकित्सकों के 31 पद हो गए हैं। मगर सिर्फ पांच चिकित्सकों के भरोसे नागरिक अस्पताल चल रहा है।
कोट
स्वास्थ्य विभाग के पास फिलहाल टोहाना में कैंसर अस्पताल बनाने से संबंधित कोई प्रस्ताव नहीं है। न ही इस संबंध में उच्चाधिकारियों के साथ कोई चर्चा हुई है। न ही मुख्यालय ने कोई ऐसी जानकारी मांगी है।
डॉ. हरविंद्र सागु, एसएमओ, नागरिक अस्पताल टोहाना
कोट
टोहाना में कैंसर अस्पताल के प्रस्ताव के बारे में कोई जानकारी नहीं है। न ही ऐसा कोई प्रस्ताव हमारे सामने आया है। इस बारे में उपमुख्यमंत्री से बातचीत करके जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

निशान सिंह, प्रदेशाध्यक्ष, जजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें