फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लघु सचिवालय में प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकार तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की वादाखिलाफी के खिलाफ आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू के आह्वान पर वर्करों एवं हेल्परों द्वारा बुधवार को मास डेपुटेशन के रूप में जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन

धरने में सीटू के जिला सचिव ओमप्रकाश अनेजा, सर्व कर्मचारी संघ से मास्टर राजपाल मिताथल, पूर्व कर्मचारी नेता बेगराज के अलावा आंगनबाड़ी यूनियन से दमयंती, अनीता, सुलोचना देवी, पम्मी, इंदिरा सहित सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। प्रधान सुनीता झलनियां ने कहा कि 4 अप्रैल को विभाग व सरकार द्वारा जिन मुद्दों को लेकर आश्वस्त किया गया था, उसके आधार पर आंगनबाड़ी की तालमेल कमेटी ने संयुक्त रूप से 5 अप्रैल को हड़ताल वापस ले ली थी। बातचीत में आश्वासन दिया गया था कि सभी बर्खास्त वर्कर्स और हेल्पर्स को जल्द बहाल करके ड्यूटी ज्वाइन करवाई जाएगी। हड़ताल के दौरान बने पुलिस केस वापस लिए जाएंगे। हड़ताल का मानदेय 100 रुपये माह कटौती के साथ जारी होगा।
बातचीत को डेढ़ माह बीत जाने के बावजूद मांगों को लागू नहीं किया गया है, जिससे राज्यभर की आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स में रोष है। तालमेल कमेटी ने सरकार को कई बार पत्र लिखकर मांगों को तुरंत लागू करने को कहा है। उच्च अधिकारियों से भी मिले, लेकिन विभाग व सरकार इन मामलों के निपटारे में जानबूझ कर देरी कर रहे हैं। राज्य में 975 आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को बर्खास्त किया गया है, जिनमें से अधिकतर गरीब परिवारों से हैं। सरकार द्वारा इनके साथ भारी ज्यादती की जा रही है। इसी प्रकार से चार महीने का मानदेय जारी नहीं किया गया है। हजारों आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें