फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर की सड़कों पर गायों व सांडाें के बाद अब घोड़ों की भरमार

विज्ञापन
फतेहाबाद के जीटी रोड़ पर घुमते बेलगामी घोड़े।
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में सांडों व गायों के बाद अब बेसहारा घोड़ों की भी भरमार हो गई है। इससे कभी भी बड़े हादसे हो सकते हैं, शहर के लोग भी इससे परेशान हैं। उनका कहना है कि शहर में जो लोग घोड़े रखते हैं और बग्गी आदि चलाते हैं, उन्होंने निर्बल होने के बाद इन घोड़ों को छोड़ दिया है।
विज्ञापन


फतेहाबाद शहर के लोग पहले से ही बेसहारा पशुओं से परेशान थे। शहर में बेसहारा पशुओं की संख्या बाढ़ के बाद बढ़ी तो अब घोड़े व खच्चर भी लगातार शहर में घूम रहे हैं। शहर की सड़कों पर यह बेसहारा घोड़े आम दिखाई दे रहे हैं और दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। यही नहीं कई बार यह घोड़े पीछे से आ रहे वाहनों को दुलत्ती मार देते हैं, जिस कारण वाहन चालकों को इनसे बचकर निकलना पड़ता है। शहर में करीब 50 के करीब घोड़े व 500 के करीब गाय व सांड घुम रहे हैं, जो हादसों का बड़ा कारण बन सकते हैं।

शहरवासी कपिल सोनी, हरीश छाबड़ा, एडवोकेट अजय बेनीवाल, सुरेश कुमार ने बताया कि शहर के जीटी रोड, भट्टू रोड, रतिया रोड, सिरसा व हिसार रोड पर बेसहारा पशुओं के अलावा अब तो घोड़े भी दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग घोड़ोंं को अपने पास रखते हैं, जब यह निर्बल हो जाते हैं, तो उनको बेसहारा छोड़ देते हैं। कपिल सोनी ने बताया कि वीरवार शाम को वह अपनी बाइक से जीटी रोड से धर्मशाला रोड की ओर जा रहा था। करीब पांच से छह घोड़े सड़क पर घुम रहे थे और एक ने उसकी बाइक को दुलत्ती मारने का प्रयास किया। गनीमत रहा कि उसने पहले ही ब्रेक मार लिया और वह बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
शहर में घोड़ों के घुमने की बात सामने आई है। इस मामले में जल्द ही एक्शन लिया जाएगा और घोड़ों को शहर से बाहर निकाला जाएगा।

-मुकेश शर्मा, सीएसआई, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें