फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। बुढलाडा रोड पर बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार गांव मिराना निवासी करनैल सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक करनैल सिंह के बेटे जसबीर सिंह की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही से बाइक चलाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जसबीर सिंह ने बताया कि उसके पिता करनैल सिंह गांव भानीखेड़ा के गुरुद्वारा में पाठी थे। उसके पिता स्कूटी पर सवार होकर रतिया शहर की तरफ आ रहा था कि तभी सामुदायिक केंद्र के पास पीछे से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके पास फोन आया कि उसके पिता को चोट लगी है। वह अस्पताल पहुंचा तो इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें