फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66 साल बाद ठाकर बस्ती प्राइमरी स्कूल को मिली 9 कनाल में बनी नई बिल्डिंग

विज्ञापन
स्वामी नगर में तैयार हुआ प्राइमरी स्कूल जहां शुरू नहीं हुई कक्षाएं। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार पुरानी कोर्ट परिसर में प्राइमरी स्कूल की बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई और घंटी बजनी शुरू हो गई है। 66 साल बाद राजकीय प्राइमरी स्कूल ठाकर बस्ती को 8 मरले से 9 कनाल जगह पर बनी नई बिल्डिंग मिल गई है। ये ही नहीं राजकीय प्राइमरी स्कूल ठाकर बस्ती के 225 विद्यार्थियों ने पुरानी कोर्ट परिसर की जगह में बने स्कूल में कदम भी रख दिए हैं। विभाग ने बिल्डिंग स्कूल को हैंडओवर कर दी है।
विज्ञापन

राजकीय प्राइमरी स्कूल ठाकर बस्ती के नाम से भट्ठा कॉलोनी में 1955 से चल रहा था। ये स्कूल आठ मरले में चल रहा था, जगह की कमी के चलते नई बिल्डिंग की मांग उठनी लगी। पुरानी कोर्ट परिसर में संगठनों ने दो एकड़ जगह देने की मांग की लेकिन सरकार ने 2014 में 9 कनाल जगह अलॉट की। जगह अलॉट के बाद स्कूल बिल्डिंग निर्माण को लेकर मामला अटक गया। शिक्षा विभाग ने पिछले साल स्कूल का निर्माण शुरू करवाया। करीब 74 लाख रुपये से स्कूल का निर्माण पूरा हुआ और अब शिक्षा विभाग ने स्कूल की बिल्डिंग को हैंडओवर कर दिया है। भट्ठा कॉलोनी में राजकीय प्राइमरी स्कूल ठाकर बस्ती 8 मरले की बिल्डिंग में चल रहा था। हालात ये थे कि बच्चों को शेड के नीचे पढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा था। स्कूल में फिलहाल 225 बच्चे पढ़ रहे हैं।
स्वामी नगर स्कूल की बिल्डिंग भी तैयार, पानी कनेक्शन के इंतजार में नहीं हुआ शिफ्ट
स्वामी नगर के राजकीय प्राइमरी स्कूल की भी नई बिल्डिंग तैयार हो गई है। स्वामी नगर पंचायत की दो एकड़ जगह पर स्कूल की बिल्डिंग तैयार हुई है। इस पर करीब 50 लाख रुपये की लागत आई है। लेकिन अभी तक पानी कनेक्शन न होने के कारण बच्चों को शिफ्ट नहीं किया है। ये स्कूल भी आठ मरले जगह में चल रहा है और स्कूल में करीब 421 बच्चे हैं। स्कूल इंचार्ज सुभाष का कहना है कि पानी कनेक्शन न होने के कारण बच्चे शिफ्ट नहीं हो पाएं है। शिक्षा विभाग से समर सेबिल लगवाने के लिए अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन

कोट
स्कूल हैंडओवर हो गया है और बच्चों को यहां शिफ्ट कर दिया गया है। पहले स्कूल करीब 8 मरले जगह में चल रहा था और इस कारण दिक्कत हो रही थी। अब विद्यार्थी स्कूल में आराम से पढ़ सकेंगे और उन्हें पूरी सुविधाएं भी मिल पाएंगी।
- पूनम वधवा, इंचार्ज, राजकीय प्राइमरी स्कूल ठाकर बस्ती

पुरानी कोर्ट परिसर में बनकर तैयार हुए प्राइमरी स्कूल में शुरू हुई कक्षाएं।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें