फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नवोदय विद्यालय में 9वीं-11वीं कक्षा में दाखिले की तिथि बढ़ी

Fri, 16 Oct 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव खारा खेड़ी स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 अक्तूबर कर दी गई है। चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को होगी।
विज्ञापन

डीसी एवं विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विवेक भारती ने बताया कि पात्र विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ पर निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। कक्षा नौवीं के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 और कक्षा 11वीं के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 पर पंजीकरण किया जा सकता है।
कक्षा नौवीं में आवेदन के लिए विद्यार्थी संबंधित जिले का मूल निवासी होना चाहिए। उसे शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिले के सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा आठवीं का विद्यार्थी होना जरूरी है। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होनी चाहिए। चयन परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए अभ्यर्थी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में संबंधित जिले के सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा दसवीं का विद्यार्थी होना चाहिए। उसकी जन्मतिथि 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होनी आवश्यक है।
परीक्षा में मानसिक योग्यता, अंग्रेजी, गणित और सामाजिक विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक विद्यालय के प्राचार्य से कार्यदिवस में संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर 94164-00583 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें