फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट विवाद में हमला करने का आरोप, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव हरिपुरा में प्लॉट को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए हैं। तीनों एक ही परिवार के हैं। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, महिला के पैरों पर हमला किया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचारधीन राजेंद्र, विनोद और मीरादेवी ने बताया कि गांव में ही उनका प्लॉट है। उस प्लॉट पर गांव के ही कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं, इसको लेकर पहले भी धमकी दी गई। रविवार को उन्होंने प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास किया। जब उन्हें रोका तो लाठी, डंडे, कापा से हमला कर दिया। आरोपियों ने ईंट से भी चोट मारी। घायल राजेंद्र ने बताया कि आरोपियों ने उनकी मां मीरादेवी के पैर पर गंभीर चोटें मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें