फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हेरोइन तस्करी करने के आरोप में थाना सदर रतिया की नागपुर पुलिस चौकी की टीम ने एक व्यक्ति को 20 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान कुलदीप उर्फ गुलशन निवासी अजीत नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक नागपुर पुलिस चौकी की टीम चौकी इंचार्ज एएसआई जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव मढ़ से अजीत नगर जा रही थी तो अजीत नगर गांव के पास एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जोकि पुलिस को देखकर घबरा गया और वापस मुड़कर चलने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें