रतिया। रतिया के खालसा त्रि-शताब्दी कॉलेज में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य डॉ. सुमित्रा सांगवान ने की। जसविंद्र सिंह ने पुरुष वर्ग और ममता ने महिला वर्ग में बेस्ट एथलीट का खिताब जीता। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी प्रो. प्रवीण धनखड़, डॉ. वीरेंद्र कुमार, प्रो. वरुण बजाज, प्रो. सुरेंद्र सभरवाल, प्रो. कृष्ण लाल, डॉ. बीरबल सिंह, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. ऋचा रानी, प्रो. कपिल देव, प्रो. सुनील वर्मा, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. कुलदीप सिंह, प्रो. पूनम सोनी, प्रो. सरबजीत कौर, प्रो. निशा रानी, प्रो. कीर्ति, अनिल कुमार, बलबीर, जसबीर चंद, सरोज बाला, सोहन लाल व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
प्रतियोगिताओं में पुरुष वर्ग के परिणाम
5 हजार मीटर दौड़ में जसविंद्र सिंह ने प्रथम, सतविंदर सिंह ने द्वितीय व अमनदीप सिंह ने तीसरा स्थान पाया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में गुरसेवक ने प्रथम, अमृतपाल ने द्वितीय व पवन ने तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद प्रतियोगिता मे जोनी ने प्रथम, अजय कुमार ने द्वितीय व अमृतपाल ने तीसरा स्थान पाया। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में यादविंद्र सिंह ने प्रथम, गुरजीत ने द्वितीय व कोमार सिंह ने तीसरा स्थान पाया।
महिला वर्ग के ये रहे परिणाम
महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शालू ने प्रथम, ममता ने द्वितीय व वीरपाल कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में ममता ने प्रथम, शालू ने द्वितीय व निर्मला ने तृतीय स्थान पाया। जेवलिन थ्रो में ममता ने प्रथम, शालू ने द्वितीय व मनजीत कौर ने तृतीय स्थान पाया। ममता रानी ने लंबी कूद व शॉट पुट में प्रथम स्थान पाया।