फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में लिए गए 905 सैंपल, एक संक्रमित मिला

विज्ञापन
फ्लू क्लीनिक में बारिश के कारण हुए जलभराव के बीच कोरोना सैंपल देते लोग। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के फ्लू क्लीनिक में शुक्रवार सुबह आई बारिश के बाद पानी भर गया। बारिश शुरू होने के बाद कर्मचारियों ने सैंपल लेने बंद कर दिए, करीब दो घंटे बाद बारिश रुकी तो सैंपल लेने शुरू किए गए। लोगों ने बारिश के कारण फ्लू क्लीनिक में हुए जलभराव के बीच कोरोना सैंपल दिए।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को 905 सैंपल लिए गए है। इसमें एक कोरोना संक्रमित मिला है। हालांकि अभी 584 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। राहत की बात यह है कि शुक्रवार को दो कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में अभी 13 मामले सक्रिय हैं। इसमें एक मरीज अस्पताल में दाखिल है। जिले में रिकवरी रेट 97.22 फीसदी तक पहुंच गया है। अब तक जिले में 254359 कोरोना सैंपल लिए गए, इसमें 17800 संक्रमित मिले हैं। अभी तक 17306 स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें