कुलां। गांव मंघेडा में चोरों ने मंगलवार रात को किसानों के खेतों में लगी ट्यूबवेल से तारों को चुरा लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। क्षेत्र में केबल चोरी की ये पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी किसानों के खेत से केबल चोरी हो चुकी हैं। अब मंगलवार रात्रि को फिर से चोरों ने गांव में खेतों में लगे 9 ट्यूबवेल से तार चोरी कर ली। किसानों को इसकी जानकारी तब मिली जब वे बुधवार सुबह खेत में ट्यूबवेल की मोटर चलाने के लिए आए।
मंगलवार रात को चोरों ने गांव मंघेडा निवासी किसान गुरदयाल सिंह के खेतों से 4 ट्यूबवेल की केबल, हरजाप सिंह के खेतों से 2 ट्यूबवेल की, कुलविंदर सिंह के खेतों से 2 ट्यूबवेल व करमजीत सिंह के खेत से 1 ट्यूबवेल की केबल काटकर चुरा ले गए। जिससे किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। बता दें कि अभी 2 दिन पहले सोमवार को अज्ञात चोरों ने कुलां में पांच दुकानों के ताले तोड़कर करीब पौने तीन लाख रुपये नकदी और अन्य सामान चोरी कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। संवाद