फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 परीक्षा केंद्रों पर 7232 परीक्षार्थी देंगे एचटेट की परीक्षा

विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डीसी प्रदीप कुमार। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में 18 व 19 दिसंबर को 7232 परीक्षार्थी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) देंगे। इसके लिए जिले में दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की तैयारियों को लेकर बुधवार को उपायुक्त प्रदीप कुमार ने नोडल अधिकारियों व केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक कर निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में 18 दिसंबर को लेवल-3 के लिए सायंकालीन सत्र में दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक और 19 दिसंबर को लेवल-1 के लिए प्रात:कालीन सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और लेवल-2 के लिए सायंकालीन सत्र में दोपहर 3 बजे से 5.30 बजे तक परीक्षाएं होंगी। जिले में कुल 7232 परीक्षार्थी दोनों दिन परीक्षा देंगे। लेवल-1 (पीआरटी) के लिए 1609 परीक्षार्थी, लेवल-2 (टीजीटी) के लिए 2970 व लेवल-3 (पीजीटी) के लिए 2653 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस मौके पर एसडीएम राजेश कुमार, सीटीएम अंकिता वर्मा, जिप अतिरिक्त सीईओ सुरेश कुमार, डीईओ दयानंद सिहाग, डीएसपी डॉ. कविता सहित परीक्षा के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी तथा परीक्षा केंद्रों के केंद्र अधीक्षक मौजूद रहे।
यहां-यहां बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
एचटेट परीक्षाओं के लिए चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा, एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन फतेहाबाद, एमएम पीजी कॉलेज रतिया रोड फतेहाबाद, एपेक्स पब्लिक स्कूल सतीश कॉलोनी फतेहाबाद, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल सिरसा रोड फतेहाबाद व भूना रोड स्थित स्कॉलर्स कॉन्वेंट स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

17 से 19 दिसंबर तक डीईओ कार्यालय में होगा कंट्रोल रूम
उपायुक्त प्रदीप कुमार ने कहा कि 17 से 19 दिसंबर तक डीईओ कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। कंट्रोल रूम पर नियुक्त अधिकारी बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क बनाकर रखेंगे। डीसी ने केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे परीक्षा के दौरान समय-समय पर चेक करेंगे कि जैमर सही काम कर रहा है या नहीं। परीक्षा केंद्र पर नियुक्त स्टाफ द्वारा भी परीक्षा के दौरान गले में पहचान पत्र डालकर रखना अनिवार्य है। फर्म की ओर से नियुक्त कैमरा मैन, बायोमैट्रिक, सीसीटीवी आदि की निगरानी के कर्मचारी भी पहचान पत्र पहन कर रखेंगे।
महिला परीक्षार्थी मंगलसूत्र पहनकर बैठ सकेंगी परीक्षा में
डीसी ने कहा कि महिला परीक्षार्थियों को मंगलसूत्र पहनने, बिंदी व सिंदूर लगाने की छूट होगी। मगर अंगूठी, चेन, बालियां आदि ले जाने की स्वीकृति नहीं है। सिख परीक्षार्थियों को धार्मिक आस्था के चिह्न ले जाने की अनुमति होगी। परीक्षार्थियों को फेस मास्क लगाकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें