फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में सामने आई एक और चिटफंड कंपनी, निवेशक ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, तीन पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। चार चिटफंड कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद अब फ्यूचर विजन नामक एक नई चिटफंड कंपनी का मामला सामने आया है। ताजा मामले में फ्यूचर विजन में पांच लाख रुपये लगाने वाले एक निवेशक ने पुलिस में एक औपचारिक शिकायत दी तो जाकर इस कंपनी का फर्जीवाड़ा सामने आया। निवेशक मोहनलाल की शिकायत पर चिटफंड कंपनी फ्यूचर विजन के डायरेक्टर हरकिशन कंबोज, उसकी पत्नी जसविंद्र कौर एवं अमर सिंह जांगड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। डीएसपी एवं चिटफंड कंपनियों के मामलों की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी के इंचार्ज धर्मवीर पूनियां ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
पुलिस को दी शिकायत में मोहनलाल निवासी अकांवाली ने बताया कि वह गांव खाराखेड़ी के पास होटल चलाता है। उसने बताया कि उसकी हरिकिशन कंबोज से जान पहचान थी। कुछ दिन पहले हरकिशन कंबोज, अमर सिंह जांगड़ा व हरकिशन कंबोज की पत्नी जसविन्द्र कौर नर्स उसके होटल पर आए। उक्त लोगों ने बताया कि वह फ्यूचर विजन कपंनी चलाते हैं और इसका डायरेक्टर हरिकिशन कंबोज है। मोहन लाल का आरोप है कि इन लोगों ने उसे कंपनी में निवेश करने के लिए उकसाया और रुपये तीन गुना करने तथा करोड़ों रुपये व बड़ी गाडिय़ां दिलवाने का लालच दिया। वह उनकी बातों में आ गया और यह लोग उससे 3 लाख 80 हजार रुपये ले गए। इसके बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया और उसकी दो आईडी बना दी गई। बाद में उससे 80 हजार रुपये और हरिकिशन कंबोज के खाते में ट्रांसफर करवाए गए। मोहनलाल का आरोप है कि अब तक यह लोग उसे पैसे 4 गुना करने का झांसा देकर 5 लाख रुपये ले गए हैं। उसने बताया कि यह कंपनी अन्य कई लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ चुकी है और इसकी जांच करवाई जए। पुलिस ने मोहनलाल की शिकायत पर फ्यूचर विजन कंपनी के डायरेक्टर हरिकिशन कंबोज, उसकी पत्नी जसविन्द्र कौर व अमर सिंह जांगड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

फ्यूचर मेकर सहित चार कंपनियों के खिलाफ पहले ही दर्ज है मुकदमे
हिसार में चिटफंड कंपनी फ्यूचर मेकर का मामला सामने आते ही फतेहाबाद जिले में भी इसके सैकड़ों निवेशक सामने आए थे। इसके बाद फतेहाबाद पुलिस ने इस मामले में फ्यूचर मेकर के एमडी राधेश्याम सहित इसके कई पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। फ्यूचर मेकर का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद कई अन्य कंपनियों के मामले भी सामने आए जिसके बाद वीडीएसटी, मिंट एवोल्यूशन एवं ट्रैडमार्ट कंपनी के पदाधिकारियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था। इतना ही नहीं, इन कंपनियों के मामले सामने आने के बाद डीएसपी धर्मवीर पूनियां की अगुवाई में एसआईटी की विशेष टीम ने कुछ दिन पहले फतेहाबाद में वीडीएसटी एवं मिंट कंपनी के कार्यालयों की तलाशी लेकर उन्हें सील करवाया तो ट्रैडमार्ट कंपनी के हिसार दफ्तर को भी सील करवाने में फतेहाबाद एसआईटी का ही मुख्य रोल रहा। इतना ही नहीं, दो दिन तक हिसार में डेरा डालकर एसआईटी टीम ने फ्यूचर मेकर व कई अन्य कंपनियों के बैंक खाते भी सील करवाए हैं। ताजा फ्यूचर विजन कंपनी का मामला आने के बाद अब इस कंपनी के दफ्तर भी एसआईटी के रडार पर आ गए हैं और किसी भी समय इस कंपनी के दफ्तर पर भी छापेमारी की जा सकती है।
आर्थिक अपराध के चलते जांच पूरी होने के बाद ही पुलिस करेगी गिरफ्तारी
एसआईटी ने भले ही फर्जीवाड़े के आरोपों के चलते पांच चिटफंड कंपनियों के पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन फिलहाल एसआईटी व पुलिस इन लोगों की गिरफ्तारी से बच रही है। पुलिस का तर्क है कि सभी के खिलाफ आर्थिक अपराध है और धोखाधड़ी के मामलों में जांच पूरी होने एवं सबूत एकत्रित होने तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। जिसके चलते सभी कंपनियों के पदाधिकारी अभी तक फतेहाबाद पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो अभी तक सिर्फ फ्यूचर मेकर कंपनी के एमडी राधेश्याम व सुंदर सैनी के खिलाफ ही कुछ सबूत आए हैं जिसके चलते फतेहाबाद पुलिस आरोपियों को तेलंगाना से प्रोडक्शन वारंट पर फतेहाबाद ला सकती है।
विज्ञापन

वर्जन
फ्यूचर विजन नामक कंपनी का खुलासा हुआ है। मोहनलाल की शिकायत पर इस कंपनी के डायरेक्टर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच शुरू कर दी है। सबूत एकत्रित होने के बाद आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।’
- डीएसपी धर्मवीर पूनियां, इंचार्ज, स्पेशल एसआईटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें