फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद के सेक्टर-10 में होगा 65 फुट के रावण का दहन

Thu, 10 Oct 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के अशाेक नगर में 65 फुट लंबे रावण के पुतले का ​हिस्सा तैयार करता कारीगर मोनू।
विज्ञापन
फतेहाबाद। इस साल भी शहर के हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर 10 के खाली मैदान में दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। शनिवार को दशहरे के दिन रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण के पुतले फूंके जाएंगे। रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

शहर में इस बार रावण का पुतला 60 फुट और मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले 45-45 फुट के बनाए जा रहे हैं। शहर के अशोक नगर में मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले बनकर तैयार हो चुके हैं। वहीं, रावण का पुतला भी शुक्रवार को बनकर तैयार हो जाएगा। रावण का पुतला बनाने वाले मोनू चौहान, सुरेश चौहान, प्रकाश, बाबू व वीरपाल ने बताया कि वे पिछले 15 दिनों से इन पुतलों को बनाने में लगे हुए हैं। उनके साथ पांच लड़कों की टीम भी दिन-रात काम कर रही है।
इसके लिए रावण का पुतला 60 फुट तथा कुंभकर्ण व मेघनाद के 45-45 फुट के पुतले बनाए गए हैं, जिनका शनिवार को दहन होगा। कारीगराें ने बताया कि पुतलों पर इस बार 70 से 80 हजार रुपये तक का खर्चा आया है। सर्व समाज संस्था के द्वारा शहर में दशहरा का पर्व मनाया जाता है। दशहरे पर आने वाला खर्च भी इस कमेटी के द्वारा दिया जाता है। संस्था के प्रधान पंडित चरणजीत शर्मा ने बताया कि दशहरे पर पुतलों के दहन से पहले शहर भर में शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें