फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6330 नशीली गोलियों और एक अवैध 315 बोर पिस्तोल सहित कार सवार दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर थाना फतेहाबाद पुलिस ने कार सवार दो युवकों को नशे की गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान विनोद कुमार निवासी धन्नासर जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) व आशीष कुमार निवासी किरढ़ान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6330 नशे की गोलियां व एक अवैध पिस्तौल 315 बोर व एक कारतूस बरामद किया है। दोनों के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले के मुताबिक शहर थाना प्रभारी एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम एएसआई बीरबल सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान कैनाल रेस्ट हाऊस भोड़ियाखेड़ा के पास पहुंची तो उन्हें सूचना मिली कि एक कार में कुछ युवक नशे की गोलियां बेचने के लिए फतेहाबाद जाने वाले है। इस पर पुलिस ने एक कार को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी को पीछे रोककर मोड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कार को रुकवा कर उसमें सवार दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की और तलाशी ली तो उनके कब्जे से 6330 नशे की गोलियां, एक अवैैध पिस्तौल 315 बोर व एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी नशे की गोलियां राजस्थान से लेकर आए थे और क्षेत्र में सप्लाई करने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें