फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली आपूर्ति को निर्बाध करने के लिए बदले जाएंगे 600 ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
फतेहाबाद में लगा ट्रांसफार्मर ।
विज्ञापन
फतेहाबाद। गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले में बिजली निगम 600 ट्रांसफार्मरों को बदलेगा। इससे ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग से जूझने वाले लोगों को आने वाले दिनों में राहत मिलेगी। इस काम पर निगम की ओर से 60 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा चार सब स्टेशनों की क्षमता को भी बढ़ाया गया है और तीन सब स्टेशनों की क्षमता काे और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

गर्मी के दिनों में हर बार जिले के लोगों को ट्रिपिंग व ओवरलोडिंग की समस्याओं से जूझना पड़ता है। भीषण गर्मी के कारण एसी, कूलर व पंखे हर घर व दुकान की जरूरत बन गए हैं। एसी व कूलरों की लोग अधिक खरीददारी कर रहे हैं, जिस कारण बिजली का लोड भी बढ़ने लगा है। ओवरलोड के कारण अक्सर शहरी क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या पैदा होती है और कई बार लंबे कट भी लग जाते हैं। लोगों को ब्रेक डाउन, ट्रांसफार्मर जलने व फ्यूज उड़ने जैसी समस्याओं से दो चार होना पड़ता है। अब निगम ने लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए क्षेत्र के 600 ट्रांसफार्मरों को बदलने का निर्णय लिया है।
जून में चार लाख यूनिट तक बढ़ जाती है मांग
फिलहाल क्षेत्र में दो लाख युनिट बिजली की मांग चल रही है। मौसम सही होने के कारण मांग घटती व बढ़ती रहती है, लेकिन जून माह में गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की डिमांड चार लाख यूनिट तक हो जाती है और एक दम से लोड बढ़ने के कारण बिजली कट लगने आरंभ हो जाते हैं।
विज्ञापन

कोट
आमतौर पर लोग घरों में एसी आदि लगाने के बाद बिजली का लोड नहीं बढ़वाते। जिससे बिजली की डिमांड बढ़ जाती है, जिससे ब्रेक डाउन व ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसी को देखते हुए 600 पुराने ट्रांसफार्मरों को बदला जाएगा, जिस पर 60 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

-केडी बंसल, एसई, बिजली निगम, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें