फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में सैंपल रिपोर्ट का इंतजार करते हुए मरीज।
फतेहाबाद। कोरोना के जिले में मंगलवार को दो नए केस मिले हैं और 13 संक्रमित डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 16 रह गई है। हालांकि जिले से भेजे गए कोरोना के 668 सैंपलों की रिपोर्ट पेंडिंग है। मंगलवार को लैब से 17 सैंपलों की ही रिपोर्ट आई है।
स्वास्थ्य विभाग के जारी हुए बुलेटिन के मुताबिक गांव चंद्रावल निवासी 25 वर्षीय युवक और अनाजमंडी फतेहाबाद निवासी 40 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। जिले में मंगलवार को 179 कोरोना सैंपल लिए गए। जिले से 13 कोरोना संक्रमित डिस्चार्ज हुए हैं और फिलहाल 16 एक्टिव केस रह गए हैं। इसमें दो संक्रमित सरकारी अस्पताल में दाखिल हैं। जिले में अब तक कोरोना के 20381 संक्रमित मिले हैं, इसमें 19861 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 504 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। फिलहाल रिकवरी दर 97.43 फीसदी है।
कोट
कोरोना के जिले में दो नए केस मिले हैं। फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 16 रह गई। लोगों से अपील है कि लक्षण दिखे तो जांच जरूर करवाएं।
- डॉ.विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम अधिकारी