फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसचित जाति के लिए छह गांवों के सरपंच पद आरक्षित

विज्ञापन
फतेहाबाद स्थित खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय । - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम और पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा के गांवों में सरपंच पद आरक्षित हो गए हैं। विधायक दुड़ाराम के पैतृक गांव एमपी रोही में दोनों पंचायतों के सरपंच आरक्षित केटेगरी में शामिल किए गए हैं। इसमें एमपी रोही प्रथम में सरपंच पद अनुसूचित जाति के हिस्से आया है तो एमपी रोही द्वितीय में सरपंच पद पर महिला आसीन होगी। इसी तरह पूर्व विधायक एवं कांग्रेसी दिग्गज प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा का पैतृक गांव गिल्लाखेड़ा में भी सरपंच पद महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। वहीं बीजेपी नेता एवं एक और पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया का गांव दौलतपुर ओपन रखा गया है। मंगलवार को खंड विकास एवं पंचायत विभाग ने एसडीएम संजय बिश्रोई की उपस्थिति में फतेहाबाद उपमंडल से जुड़े सभी 49 गांवों के सरपंच पदों से जुड़ी आरक्षण सूची को लेकर ड्रा निकाल दिया है। आगामी दिनों में अन्य खंडों के गांवों का ड्रा निकाला जाएगा।
विज्ञापन

बिश्नोई बेल्ट के प्रमुख गांवों के सरपंच पद हुए आरक्षित
खंड विकास एवं पंचायत विभाग ने बिश्नोई बेल्ट मानी जाने वाले कई गांवों में सरपंच पद को अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षित कर दिए हैं। ये बेल्टक विधायक दुड़ाराम की सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है। कई गांवों में दुड़ाराम के करीबी साथी सरपंच पद पर सालों से आसीन होते आ रहे थे लेकिन इस बार उन्हें मनमोस कर रहना पड़ेगा। इनमें विधायक के पैतृक गांव एमपी रोही, बड़ोपल, ढाणी माजरा, खाराखेड़ी आदि प्रमुख गांव हैं। बड़ोपल में जोगिंद्र पूनिया और उनका परिवार पिछले कई प्लान से सरपंच पद जीतता आ रहा था। दूसरी ओर गांव खाराखेड़ी में भी राजेंद्र खिलेरी अगली बार सरपंच पद में हाथ नहीं आजमा पाएंगे। इस बार गांव खाराखेड़ी महिला पद के लिए आरक्षित हो गया है।
अनुसूचित जाति के हिस्से आए ये गांव
खैरातीखेड़ा, एमपी रोही प्रथम, बड़ोपल, ढाणी माजरा, अहलीसदर, बीसला
अनुसूचित जाति महिला
मानावाली, भोडा होशनाक, भिरडाना, बस्ती भीमां
अनारक्षित : अकांवाली, भूथनकलां, दरियापुर, दौलतपुर, धांगड़, ढाणी बीजालांबा, ढाणी छतरियां, ढाणी टाहलीवाली, धारनियां, चिंदड़, काजलहेड़ी, खजूरी जाटी, कुम्हारिया, करनौली, मताना, काताखेड़ी, हरिपुरा, ढाणी ठोबा, बहलभोमिया, अयालकी, बनगांव, झलनियां, चबलामोरी, शहीदांवाली, बोसवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित
बीघड़, बरसीन, गिल्लाखेड़ा, माजरा, हिजरावांकलां, रजाबाद, बीघड़-द्वितीय, सालमखेड़ा, खाराखेड़ी, खानमोहम्मद, आजाद नगर, भोडियाखेड़ा, एमपी रोही-द्वितीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें