फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय में प्रवेश के लिए 4842 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
जेएनवी चयन परीक्षा देते परीक्षार्थी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव खाराखेड़ी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2022-23 के तहत कक्षा छठी में प्रवेश के लिए शनिवार को चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले में खंड स्तर पर बनाए गए विभिन्न 28 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा करवाई गई। परीक्षा में 6665 आवेदकों में से 4842 आवेदकों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

जेएनवीएसटी परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग व जेएनवी प्रिंसिपल राजीव कुमार सक्सेना ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीईओ व प्रिंसिपल ने परीक्षा से जुड़े सभी लोगों को ईमानदारी से परीक्षा संपन्न करवाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि विद्यालय द्वारा परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों को केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था।
1823 अभ्यर्थी नहीं पहुंचे
प्रिंसिपल राजीव सक्सेना के अनुसार जेएनवी चयन परीक्षा के लिए कुल 6665 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। इसमें से 4842 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 1823 अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए। ब्लॉक भट्टूकलां में कुल 831 आवेदकों में से 636 विद्यार्थी, ब्लॉक भूना में कुल एक हजार 122 आवेदकों में से 754 विद्यार्थी, ब्लॉक फतेहाबाद में कुल एक हजार 732 आवेदकों में से एक हजार 161 विद्यार्थी, ब्लॉक जाखल में कुल 499 आवेदकों में से 427 विद्यार्थी, ब्लॉक रतिया में कुल एक हजार 294 आवेदकों में से 945 विद्यार्थी तथा ब्लॉक टोहाना में कुल एक हजार 187 आवेदकों में से 919 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जेएनवी की चयन परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। 6665 आवेदकों में से 4842 ने परीक्षा दी है। 1823 गैरहाजिरी रहे।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें