फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 40 केंद्रों पर 47 हजार आवेदक देंगे कांस्टेबल की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग सात और आठ अगस्त को पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा लेने जा रहा है। परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय में भी केंद्र बनाए गए हैं। जिले में 40 सेंटर बनाए गए हैं और यहां पर एक शिफ्ट में 11900 आवेदक परीक्षा देंगे। चार शिफ्टों में होने वाली परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय में करीब 47000 आवेदक पहुंचने की उम्मीद है। परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए एचएसएससी ने सख्त आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एचएसएससी की तरफ से भी परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। जिला मुख्यालय में ढाई साल पहले हुई कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देने वाला गिरोह पकड़ा गया था। ये गिरोह लाखों रुपये लेकर फर्जी परीक्षार्थी से परीक्षा दिलवाता था। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से आयोजित इस परीक्षा को लेकर पूरी सुरक्षा व्यवस्था बरतने के प्रशासन को आदेश दिए गए हैं। सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक हाजिरी, जैमर और मैटल डिटेक्टर की व्यवस्था होगी।
एक सेंटर पर बैठेंगे 300 आवेदक
जिले में परीक्षा के लिए 40 सेंटर बनाए गए हैं और एक शिफ्ट में 11900 आवेदक परीक्षा देंगे। अधिकारियों की माने तो एक सेंटर पर एक शिफ्ट में 300 आवेदक परीक्षा देंगे। चार शिफ्टों में परीक्षा होगी करीब 47600 आवेदक परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले में यहां बनाए गए केंद्र
राजकीय महिला महाविद्यालय खंड ए और बी, एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, एमएम पीजी कॉलेज खंड ए और बी, अपेक्स पब्लिक स्कूल, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, बाल वाटिका स्कूल, डेफोडिल्स स्कूल, क्रिसेंट कॉलेज ऑफ एजुकेश खंड ए और बी, स्प्रिंग बेल्स स्कूल, पायनियर कॉवेंट स्कूल खंड एक और बी, डीएवी स्कूल खंड ए और बी, राजकीय कन्या स्कूल खंड ए और बी, राजकीय स्कूल खंड ए और बी, श्री राम सेवा समिति स्कूल, सीनियर मॉडल स्कूल खंड ए और बी, टैगोर मॉडल स्कूल, अपेक्स कांवेंट स्कूल, सेंट जॉन इंटरनेशनल स्कूल, दयाराम स्कूल, बाल भारती इंटरनेशनल स्कूल, शारदा सीनियर सेंकेडरी स्कूल, गांधी विद्या स्कूल, माउंट लिट्रा स्कूल, शांति निकेतन स्कूल, ऑक्सफोर्ड स्कूल खंड ए और बी, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, स्कॉलर्स कॉवेंट स्कूल खंड ए और बी, डिवाइन इंटरनेशन स्कूल सेंटर बनाए गए हैं।
कोट
पुलिस विभाग में सिपाही भर्ती की परीक्षा को लेकर एचएसएससी की तरफ से आदेश आए हैं। यहां पर सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर एचएसएससी की तरफ से बैठक होनी है। उसमें रूपरेखा बनाई जाएगी।
विज्ञापन

- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें