फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर के 20 पार्कों और 8 ग्रीन बेल्ट को गोद लेने के लिए 30 संस्थाओं ने किए आवेदन

विज्ञापन
फतेहाबाद का पपीहा पार्क।
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट को गोद लेने के लिए नगर परिषद ने संस्थाओं से आवेदन मांगे थे। पार्कों और ग्रीन बेल्ट गोद लेने के लिए 30 संस्थाओं ने आवेदन किए हैं। शहर के 20 पार्कों को गोद लेने के लिए 28 संस्थाएं और 8 ग्रीन बेल्ट को गोद लेने के लिए दो संस्थाएं आगे आई हैं। सबसे ज्यादा आवेदन स्वर्ण जयंती हेरिटेज पार्क के लिए आई है। वहीं मॉडल टाउन के 10 पार्कों को श्मशान भूमि सुधार सभा गोद लेगी
विज्ञापन

अब पार्क किस संस्था को गोद दिया जाएगा। इस पर फाइनेंस कमेटी ने फैसला लेना है। लेकिन हकीकत ये है कि अभी तक नगर परिषद की फाइनेंस कमेटी नहीं बनी है। नगर परिषद प्रधान और उपप्रधान इस पर फैसला ही नहीं ले पाए हैं। हालांकि पार्क गोद देने को लेकर प्रधान, उपप्रधान और 27 पार्षद मिलकर फैसला ले सकते है। वित्तीय एवं अनुबंध कमेटी न बनने के कारण नगर परिषद के कई प्रोजेक्ट रुके हुए हैं। इस कमेटी में डीएमसी, प्रधान, उपप्रधान और दो पार्षदों को शामिल किया जाना है। लेकिन पार्षदों के नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है। बता दें कि पार्क गोद लेने वाली संस्था को नगर परिषद चार रुपये प्रति गज के हिसाब से भुगतान करेगा। इसमें हर साल पांच फीसदी की बढ़ोतरी होगी। पहले तीन रुपये प्रति गज के हिसाब से भुगतान किया जाता था।

इन पार्कों के लिए ये संस्थाओं ने किया आवेदन
रानी लक्ष्मी बाई पार्क
रानी लक्ष्मी बाई पार्क सोसायटी, श्री संत सज्जन चेरिटेबल ट्रस्ट, दीपक मेहता मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट और मां पाथरी सेवा ट्रस्ट।
स्वर्ण जयंती हेरिटेज पार्क
फ्रेंडर्स ऑफ नेचर फाउंडेशन, श्री संत सज्जन चेरिटेबल ट्रस्ट, बाबा फरीद वेल्फेयर सोसायटी, राष्ट्र जनकल्याण मंच, जिंदगी वेलफेयर सोसायटी, दि हेरिटेज वेल्फेयर ट्रस्ट और मां पथरी सेवा ट्रस्ट।
विज्ञापन

संदूजा अस्पताल पार्क
क्षत्रिय राजपूत महासभा फतेहाबाद, श्मशान भूमि सुधार सभा, जिंदगी वेलफेयर सोसायटी,
डॉ. आंबेडकर पार्क
श्मशान भूमि सुधार सभा, जिंदगी वेलफेयर सोसायटी।

टैक्सी स्टैंड पार्क
दीपक मेहता मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट, श्मशाम भूमि सुधार सभा, जिंदगी वेलफेयर सोसायटी।

अरोड़ा वैष्णों भोजनालय के सामने पार्क
दीपक मेहता मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट, जिंदगी वेलफेयर सोसायटी।

पपीहा पार्क
विंग्स वेलफेयर ट्रस्ट, श्मशान भूमि सुधार सभा।

शिवपुरी पार्क
श्मशान भूमि सुधार सभा

दीन दयाल उपाध्याय पार्क
श्री संत सज्जन चेरिटेबल ट्रस्ट, प्रोग्रेसिव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन।

सुंदर नगर बूस्टिंग स्टेशन पार्क दि जगजीवनपुरा वेल्फेयर सोसायटी

ग्रीन बेल्ट के लिए दो संस्थाएं आईं आगे
शहर की आठ ग्रीन बेल्ट को गोद लेने के लिए दो संस्थाओं ने आवेदन किया है। ग्रीन बेल्ट विजय चौधरी, राजीव बत्रा निवासी से शिवालय मार्केट अनाजमंडी तक, पूर्व गृहमंत्री निवासी से खुशीराम परमानंद पेट्रोल पंप, डॉ. लोक सेतिया से पपीहा पार्क, डाकघर के सामने, बत्रा अस्पताल बीघड़ मोड से पुराना बस स्टैंड तक, शहीदी स्थल से लघुसचिवालय गेट, अनाजमंडी गेट से भट्टू मोड़, राधा नर्सरी से ताऊ देवीलाल प्रतिमा तक गोद लेने के लिए श्मशान भूमि सुधार सभा और श्री संत सज्जन चेरिटेबल ट्रस्ट ने आवेदन किया है।

शहर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट के रखरखाव को लेकर संस्थाओं से आवेदन मांगे गए थे। पार्कों के लिए संस्थाओं ने आवेदन किए हैं। पार्क गोद देने को लेकर वित्तीय एवं अनुबंध कमेटी के सामने रिपोर्ट रखी जाएगी। कमेटी इस पर विचार करके फैसला लेगी।
विज्ञापन

-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें