फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्टू के 12 गांवों से 275 लाभार्थियों ने योजनाओं के लिए करवाया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां/रतिया। गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शुक्रवार को भट्टू के बीडीपीओ कार्यालय में अंत्योदय मेले का आयोजन किया गया। मेले में ब्लॉक के 12 गांवों से 500 लाभार्थियों को बुलाया गया था, जिसमें 275 लोग लाभ लेने के लिए पंहुचे। इससे पहले नोडल अधिकारी आईपीएस शिवचरण व उपायुक्त प्रदीप कुमार ने मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टालों का अवलोकन किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। शनिवार को भी अंत्योदय मेले का आयोजन कर लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

जरूरतमंदों परिवार का भला करना उद्देश्य
उपायुक्त प्रदीप कुमार ने कहा कि इस योजना के तहत अंत्योदय मेलों का आयोजन कर सरकारी योजनाओं के जरिये जरूरतमंद परिवारों का भला करने की कोशिश हो रही है। अभाव में जी रहे परिवारों को अलग-अलग योजनाओं का लाभ मिलेगा, तो उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। इससे उनका जीवन स्तर भी सुधरेगा। उपायुक्त ने कहा कि अक्सर सरकारी विभागों में जाने पर तत्काल व्यवस्था नहीं बन पाती है, लेकिन इन मेलों में सभी विभागों के अधिकारी मौके पर ही आवेदन करवाते हैं। इसके बाद प्रक्रिया शुरू हो जाती है और बेहद कम समय में लाभार्थी को फायदा मिलने लगेगा। इसलिए जितने भी लाभार्थी हैं, उन सभी को मेलों में आकर अपना आवेदन करना चाहिए। इस मौके पर एसडीएम राजेश कुमार, बीडीपीओ विनय प्रताप सिंह, रेडक्रॉस सचिव नरेश झाझड़ा, वेद फुलां, संदीप नेहरा, शीशपाल गोदारा, अनूप मित्तल, राकेश भांभू, सुखदेव शर्मा, पूर्व सरपंच बंसीलाल, अकाउंटेंट धर्मपाल, ग्राम सचिव वीरेंद्र, राजीव नेहरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
नागपुर में भी लगा मेला, 200 लोगों ने करवाया पंजीकरण
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत नागपुर में भी खंड कार्यालय में मेला लगा। यहां 600 लाभार्थियों को बुलाया गया। इसमें से 200 परिवारों के सदस्यों ने अपना पंजीकरण करवाया। मेले में विधायक लक्ष्मण नापा, उपायुक्त प्रदीप कुमार, एसडीएम भारतभूषण कौशिक, जिप सीईओ कुलभूषण बंसल सहित कई अधिकारियों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें