फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिला मुख्यालय के 9 केंद्रों पर एनएमएमएस की परीक्षा देने आएंगे 2682 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय के 9 केंद्रों पर 2682 परीक्षार्थी शनिवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) देंगे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। परीक्षा को लेकर बोर्ड द्वारा ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को चार साल तक प्रति माह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड द्वारा सरकारी स्कूल में पढ़ रहे आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों से आवेदन लिए जाते हैं। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की ये परीक्षा ली जाती है। परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थी को सरकार की तरफ से हर माह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रदेश से मेरिट आधार पर तीन हजार विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। छात्रवृत्ति विद्यार्थी को चार साल तक मिलेगी। यानि बारहवीं कक्षा तक विद्यार्थी को छात्रवृत्ति दी जाएगी। लेकिन शर्त यह हैं कि विद्यार्थी सरकारी स्कूल में पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

परीक्षा केंद्र परीक्षार्थी
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्लॉक एक 312

राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्लॉक दो 186
बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल 312
सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल ब्लॉक एक 312

श्रीराम सेवा समिति सीनियर सेकेंडरी स्कूल 312
ओम निवास हाई स्कूल 312

राजकीय हाई स्कूल भोड़ियाखेड़ा 312

सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल ब्लॉक दो 312
आर्यभट्ट हाई स्कूल 312


-
एनएमएमएस की परीक्षा रविवार को 9 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा को लेकर सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।
-रमेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी एनएमएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें