फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी संचालकों ने पुलवामा हमले के शोक स्वरूप बंद रखा काम, निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़ी यूनियन ने पुलवामा हमले के शोक में बंद रखा काम, निकाला रोष मार्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए बस स्टैंड के पीछे व जीटी रोड पर लगने वाली सब्जी की रेहड़ी यूनियन ने मंगलवार को काम बंद रखा। साथ ही इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए शिवालय मार्केट से जीटी रोड़, लाल बत्ती चौक, फव्वारा चौक, थाना रोड, धर्मशाला रोड, तुलसीदास चौक, वाल्मीकि चौक, कबीर बस्ती, ठाकर बस्ती होते हुए पालिका बाजार स्थित शहीद भगत सिंह प्रतिमा तक आतंकवाद के खिलाफ रोष मार्च भी निकाला। रोष मार्च उपरांत रेहड़ी संचालकों व भागीदारी करने वाले विभिन्न सामाजिक संगठन पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रख पुलवामा हमले व इसके बाद हो रही सैन्य कार्रवाई में शहीद हुए सैनिकों की आत्मिक शांति की कामना की। इस दौरान जिला पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन प्रधान रणधीर डबास, भगत सिंह बिग्रेड प्रधान सुशील कुमार, रोड सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन प्रतिनिधि राजन सिंह, जिंदगी संस्था प्रधान हरदीप सिंह, तरसेम सिंह के अलावा रेहड़ी यूनियन प्रधान संजय सैनी, प्रवीण प्रजापत, सुभाष शर्मा, रमेश रहेजा, बिग्रेड से सोनू डबास, नीतिश वर्मा, प्रदीप सिंवर, तरसेम, अनिल गोस्वामी, संजय शर्मा, रीशू सरदाना सहित सभी रेहड़ी संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर हरियाणा कर्मचारी महासंघ के राज्यव्यापी आह्वान पर जिला फतेहाबाद के कर्मचारियों ने मंगलवार को लघु सचिवालय के बाहर स्थित शहीदी स्मारक पर पुलवामा में शहीद हुए अमर जवानों के लिए श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान मुंशीराम कंबोज ने की और संचालन जिला सचिव सुभाष चौहान ने किया। कर्मचारी सुबह 11 बजे शहीदी स्मारक पर इकट्ठे हुए और शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की। इस अवसर पर मनोज कुंडू, दलीप कुमार, बलवंत नोखवाल, फकीर चंद सैनी, फूल कुमार कुंडू, देवेंद्र, त्रिलोक, बहादुर सिंह, गोपाल सिंह, मनोज यादव, सुनील कुमार, हनुमान ललित, विनय सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें