फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10-12वीं की री-अपीयर परीक्षा में 20 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की री-अपीयर परीक्षा में फ्लाइंग टीम ने 20 फर्जी परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया है। टीम ने यूएमसी बनाकर बोर्ड को भेज दी है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को हुई परीक्षा की जांच के लिए बोर्ड की तरफ से उडऩदस्ते तैनात किए गए थे। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन फ्लाइंग ने 15, स्पेशल टीम ने तीन और केंद्र अधीक्षक टीम ने दो केस पकड़े है। टीम ने केंद्रों पर शक के आधार पर एडमिट कार्ड में दी गई फोटो और परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी का मिलान किया तो सही नहीं मिले। इसके अलावा आधार कार्ड से मिलान करने पर फर्जी परीक्षार्थी मिले। टीम ने उक्त परीक्षार्थियों के खिलाफ केस बनाकर बोर्ड को भेजा है।
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मिला प्रवेश
परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। परीक्षार्थियों का तापमान जांचने के बाद केंद्र में प्रवेश मिला। इसके अलावा परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों के लिए मास्क लगाना जरूरी कर रखा था।
विज्ञापन

आज से शुरू होगी डीएड की परीक्षा
शिक्षा विभाग की तरफ से डीएड की परीक्षाएं आज से शुरू होने जा रही है। इसको लेकर जिला मुख्यालय पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। करीब एक हजार विद्यार्थी डीएड की परीक्षा देंगे।
कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की री-अपीयर परीक्षा में फ्लाइंग ने 20 फर्जी परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा है। टीम ने 20 यूएमसी बनाकर बोर्ड को भेज दी है।
विज्ञापन

दयानंद सिहाग, डीईओ, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें