रतिया में चालान काटते यातायात पुलिसकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
रतिया। बुलेट बाइक से पटाखे बजाकर लोगों को परेशान करने वाले चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। टीम में जिला यातायात प्रभारी अनूप कुमार, रतिया यातायात इंचार्ज भीम सिंह, एएसआई बनवारी लाल, यशविंद्र द्रविड़, मुकिम खान, सत्य सिंह, मनोज शर्मा, श्रवण कुमार, रिंकू, संजीव, जगदीश व काला सिंह शामिल रहे।
एसपी के आदेश पर यातायात पुलिस ने संजय गांधी चौक, भगत सिंह चौक व मॉडल टाउन में नाकाबंदी कर चालकों के चालान काटने के साथ-साथ उनके बुलेट के साइलेंसर भी उतरवाए। पुलिस ने इस दौरान 20 बुलेट चालकों के चालान काटकर उनके बाइक के साइलेंसर जब्त कर लिए और पांच बुलेट बाइक जब्त कर दिए। 10 अन्य वाहनों के भी चालान काटे गए। उन्होंने बताया कि एक बुलेट पर 33 हजार 500 सहित करीब दो दर्जन वाहन चालकों को पौने दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। पिछले कुछ दिनों से शहर में बुलेट चालक बुलेट पर अवैध साइलेंसर लगा कर पटाखे बजा रहे थे। शहर के लोगों ने समस्या को लेकर एसपी को शिकायत की।