फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 उम्मीदवारों ने पार्षद और एक ने चेयरमैन पद के लिए भरा नामांकन

विज्ञापन
फतेहाबाद में नामांकन पत्र दाखिल करते उम्मीदवार। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया चल रही है। तीसरे दिन नगर परिषद फतेहाबाद में पार्षद पद के लिए 16 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। फतेहाबाद में पार्षद पद के लिए अभी तक 18 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके है। इसके अलावा चेयरमैन पद के लिए सिर्फ अभी तक एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। हरदीप कुमार ने चेयरमैन पद के लिए सबसे पहले नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में 27 वार्डों में पार्षद पद के लिए चुनाव हो रहा है लेकिन अभी तक 11 वार्डों से ही नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। फतेहाबाद के 16 वार्ड ऐसे हैं जहां से अभी तक एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है। वहीं वीरवार को सरकारी अवकाश के चलते नगर निकाय में चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल नहीं होंगे। हालांकि हेल्प डेस्क लगाए जाएंगे। उम्मीदवार हेल्प डेस्क पर नामांकन पत्रों की जांच करवा सकते है।
वार्ड नंबर 17 से सबसे ज्यादा नामांकन
नगर परिषद सीमा में शामिल हुई हंस कॉलोनी को वार्ड नंबर 17 में शामिल किया गया है। सबसे ज्यादा नामांकन पत्र वार्ड नंबर 17 से दाखिल हुए है। यहां से चार उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर चुके है। वार्ड नंबर 21, 18 और 8 से दो-दो नामांकन पत्र आए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को इन उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
वार्ड नंबर उम्मीदवार
3 सुरेंद्र कुमार
8 चंद्रभान, पंकज कुमार
21 सुमनबाला
8 बंटी कुमार, सीमा
18 स्नेहलता
24 अनिल कुमार
17 डिंपल, बलराम, सुमित कुमार, दिनेश कुमार
22 साक्षीरानी
4 किरणबाला
20 अमित कुमार
16 मनमोहन
चेयरमैन पद के उम्मीदवार हरदीप के बैंक खाते में मात्र 30 रुपये
चेयरमैन पद के लिए अभी तक हरदीप ने ही अभी तक नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन पत्र दाखिल करते समय हरदीप ने बताया है कि उसके बैंक खाते में 30 रुपये है। हालांकि 2 लाख 10 हजार रुपये उसके पास नकद है। इसके अलावा कोई प्रॉपर्टी नहीं है।
वार्ड नंबर 10 से लड़ने के लिए रात को प्रचार, सुबह वार्ड 21 से भरा नामांकन
चुनाव किस वार्ड से लड़ना है इसको लेकर उम्मीदवार संशय में है। वार्ड नंबर 10 से चुनाव लड़ने के लिए सुमनबाला ने रात को सोशल मीडिया पर प्रचार किया। यहां से पहले दो महिलाएं चुनाव लड़ने के लिए मैदान में है। लेकिन सुबह जब नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई तो सुमनबाला पहुंचीं और वार्ड नंबर 21 से नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद से चर्चा जारी है।
कोट
नगर परिषद में तीसरे दिन 16 नामांकन पत्र पार्षद पद के लिए आए हैं और एक ही नामांकन चेयरमैन पद के लिए आया है। दस्तावेज जांच के लिए हेल्प डेस्क लगा हुआ है और यहां पर जांच करवा सकते हैं।
विज्ञापन

-ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद फतेहाबाद।

फतेहाबाद में अलग-अलग वार्ड से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल करते पति-पत्नी।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें