फतेहाबाद। निजी स्कूलों में नियम 134 ए के तहत दाखिला लेने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ी राहत दी है। विद्यार्थी 134ए के तहत उसी स्कूल में दाखिला ले सकते हैं जिसमें वह फिलहाल पढ़ रहा है। ये राहत शिक्षा विभाग ने इसलिए दी है कि ताकि विद्यार्थियों को आधे से ज्यादा सत्र बीतने के बाद अब स्कूल बीच में न छोड़ना पड़े। वहीं जिले में अभी तक मात्र 1314 विद्यार्थियों ने ही नियम 134ए के तहत आवेदन किया है। जबकि जिले में पांच हजार से ज्यादा खाली सीटें हैं।
नियम 134ए के तहत दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी 24 नवंबर तक ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पांच दिसंबर को शिक्षा विभाग पात्र विद्यार्थियों की परीक्षा लेगा। 10 दिसंबर को शिक्षा विभाग परिणाम जारी करेगा। 13 दिसंबर को शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश स्तर पर पहला ड्रॉ निकाला जाएगा। ड्रॉ के आधार पर विद्यार्थी 15 दिसंबर से 24 दिसंबर तक दाखिला ले सकेंगे।
जिले के स्कूलों में ये हैं नियम 134ए के तहत खाली सीटें
खंड दूसरी तीसरी चौथी पांचवीं छठी सातवीं आठवीं नौवीं दसवीं ग्यारहवीं बारहवीं
भट्टूकलां 66 69 64 66 63 60 56 48 57 44 62
टोहाना 159 154 147 136 107 91 96 77 66 67 95
रतिया 121 115 94 62 40 31 41 31 43 28 20
जाखल 18 19 11 12 13 8 14 11 9 5 11
फतेहाबाद 220 243 180 162 159 162 156 129 129 121 98
भूना 83 91 79 60 58 69 61 55 68 65 107
कुल 667 691 575 498 440 421 424 351 372 330 393
कक्षा तीसरी में सबसे ज्यादा खाली सीटें
शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले के निजी स्कूलों में 5162 सीटें 134 ए के तहत खाली हैं। इसमें सबसे ज्यादा सीटें कक्षा तीसरी में खाली हैं। 691 सीटें खाली हैं। इसके अलावा कक्षा दूसरी में 667 सीटें खाली हैं। जबकि अभी तक सभी कक्षाओं में मात्र 1314 ही आवेदन हुए हैं।
कोट
नियम 134 ए के तहत पात्र विद्यार्थी 24 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद विभाग पात्र विद्यार्थियों की परीक्षा लेगा। अभी तक जिले में 1314 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी