फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : नहीं मिला नया संक्रमित, छात्र हुआ डिस्चार्ज

विज्ञापन
फतेहाबाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेते हुए। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर सोमवार को राहत है। जिले में नया केस नहीं मिला है। पिछले दिनों जाखल क्षेत्र में मिला छात्र डिस्चार्ज हो गया है। हालांकि अभी तीन मामले सक्रिय हैं। ये तीनों कोरोना संक्रमित छात्र हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के 342 सैंपल लिए हैं, इसमें 283 सैंपल आरटीपीसीआर के लिए गए हैं। अभी लैब से 312 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। अब तक विभाग जिले में 3.32 लाख कोरोना सैंपल ले चुका है। इसमें 17838 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण एक बार फिर से एक्टिव होने लगा है लेकिन सैंपलिंग जिले में 50 फीसदी से भी कम हो चुकी है। जिले में पहले जहां रोजाना एक हजार सैंपल लिए जा रहे थे वहीं अब आंकड़ा रोजाना का 300 से 400 तक रह गया है। यहां तक कि नागरिक अस्पताल में ओपीडी में आने वाले मरीजों के पहले कोरोना सैंपल लेने के आदेश हुए थे, यहां तक कि नोटिस भी चस्पा हो रखे है लेकिन बावजूद इसके सैंपल नहीं लिए जा रहे हैं।
14 दिनों में कोरोना के पांच नए केस मिले
कोरोना संक्रमण के जिले में 14 दिनों में पांच नए केस मिल चुके हैं। 8 नवंबर को जाखल क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की मौत हुई थी, जो कि कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इसके बाद चार छात्र कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।
विज्ञापन

अजब-गजब जवाब : टारगेट पूरा करना है तो पशु को लगा दो टीका
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण के लिए डोर टू डोर अभियान चला रखा है लेकिन बावजूद इसके लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा है। यहां तक कि टीकाकरण को लेकर लोग भी गंभीर नहीं है। टीमें जब घरों में जा रही है तो जवाब मिल रहा है कि कोरोना तो है ही नहीं, इसके अलावा कोई जवाब दे रहा है कि टारगेट पूरा करना है तो पशु को लगा दो। जिले में सोमवार को 718 लोगों ने पहली और 2558 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।
कोट
कोरोना टीकाकरण को लेकर लोग गंभीर नहीं है, टीमें डोर टू डोर जा रही है तब भी सहयोग नहीं मिल रहा है बल्कि लोग जवाब दे रहे है कि पशु को लगा दीजिये टारगेट पूरा हो जाएगा। लोगों से अपील है कि टीकाकरण जरूर करवाएं।
विज्ञापन

- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें