सांसद की गाड़ी का टूटा शीशा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसानों को पुलिस ने उकसाया
संयुक्त मोर्चा के सदस्य अभिमन्यू कोहाड़ व रवि आजाद ने कहा कि किसानों ने शांतिपूर्ण विरोध किया था। पुलिस ने किसानों को उकसाया। किसान कुलदीप पर सांसद रामचंद्र जांगड़ा के साथ आए लोगों ने हमला किया है। किसानों का धरना जारी रहेगा। जब तक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं होता व किसानों पर दर्ज केस खारिज नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा। शनिवार को 11 बजे नारनौंद थाना परिसर में किसानों की पंचायत होगी। सरकार घायल किसान का उपचार कराए।
लफंगा, बेड एलीमेंट कहा था
किसान नेता फूल कुमार पेटवाड़ ने कहा कि प्रदशर्नकारी किसानों ने कहा कि राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने बीते दिनों भी सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को लफंगा, दारूबाज , बैड एलीमेंट कहा था। जिसको लेकर किसानों में ज्यादा गुस्सा था। किसानों ने कहा कि सांसद का सम्मानित पद होता है। पद की गरिमा को ध्यान में नहीं रखते हुए उन्हें उचित आचरण करना चाहिए।
यह भी पढ़ें : हरियाणा: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व नेताओं को किसानों ने मंदिर में बनाया बंधक, वाहनों की निकाली हवा
राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के कार्यक्रम के दौरान नारनौंद में किसान उग्र हो गए थे। सांसद की गाड़ी के दो शीशे तोड़ दिए। जिसके बाद दो किसानों को हिरासत में लिया गया था जिनको पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। किसानों ने जिस व्यक्ति के पुलिस की लाठी के घायल होने का आरोप लगाया है, वह पहले से ही मिर्गी से ग्रस्त था। दोपहर को गर्मी के कारण वह जमीन पर गिर गया। उसको कोई चोट नहीं लगी है बल्कि दिमाग की नस फटने से बेहोश हो गया था। उसे हिसार के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। -नितिका गहलोत, एसपी, हांसी