फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: डीएपी खाद नहीं मिलने पर रतिया में किसानों ने तीन दिन बाद फिर लगाया जाम

Tue, 09 Nov 2021 12:04 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, रतिया (फतेहाबाद)

सार

किसानों में खाद की कमी को लेकर लगातार गुस्सा बढ़ता जा रहा है। तीन दिन पहले किसानों ने रतिया में जाम लगाया था। मंगलवार को फिर संजय गांधी चौक जाम कर दिया गया। अफसरों के लिखित आश्वासन देने के बाद भी अभी तक डीएपी खाद की खेप नहीं पहुंची है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
खाद की किल्लत के विरोध में जाम लगाते किसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र में डीएपी की समस्या से गुस्साए सैकड़ों किसानों ने फिर भगत सिंह व संजय गांधी चौक पर जाम लगा दिया। जिस कारण हरियाणा, पंजाब को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे सहित रतिया-फतेहाबाद व रतिया-टोहाना रोड पर जाम लग गया और सैकड़ों वाहन फंस गए। गुस्साए किसानों ने हरियाणा सरकार व कृषि विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। किसान नेता रामचंद्र, निर्भय सिंह, अमन, चतर सिंह सहित अन्य ने प्रशासनिक अधिकारियों पर किसानों को झूठा आश्वासन देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ बोले: हरियाणा के प्रत्येक जन को भाजपा सुनाएगी मन की बात

अधिकारियों ने तो बात तक नहीं की
किसान नेताओं ने कहा कि शनिवार को भी डीएपी की समस्या को लेकर किसानों ने जाम लगाया था। उस वक्त कृषि विभाग सहित अन्य जिला अधिकारियों ने किसानों को लिखित में आश्वासन दिया था कि मंगलवार को डीएपी मिल जाएगी, लेकिन आज किसान डीएपी लेने गए तो उन्हें स्पष्ट तौर पर न आने की बात कही गई। जिस पर उन्होंने अधिकारी से बात करनी चाही तो उन्होंने कोई जवाब ही नहीं दिया। इसके चलते किसानों ने एक बार फिर संजय गांधी चौक पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


तहसील कार्यालय के घेराव की चेतावनी
जाम की सूचना मिलने पर रतिया थाना प्रभारी रूपेश चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि किसी प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर न आने पर किसान प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और उन्होंने चेतावनी दी कि अगर थोड़ी देर में उनकी समस्या का हल नहीं किया गया तो तहसील कार्यालय का घेराव करेंगे और किसी तरह का प्रशासनिक कार्य नहीं करने देंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-चाचा अभय चौटाला के बयान पर भतीजे दिग्विजय का पलटवार: कहा-घर में जीतकर शोर मचाने वाले गीदड़

शनिवार को भी लगाया था जाम
शनिवार को भी सुबह सैकड़ों किसान डीएपी लेने के लिए अनाज मंडी रोड पर मौजूद एक दुकान पर पहुंचे थे। इंतजार करने के बाद भी उक्त दुकानदार के पास डीएपी नहीं आई और दुकानदार ने किसानों को बता दिया कि डीएपी का रैक नहीं लगा। जिस पर डीएपी न मिलने से किसानों में भारी रोष पैदा हो गया और सैकड़ों की संख्या में किसानों ने भगत सिंह व संजय गांधी चौक पर जाम लगा दिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें