फतेहाबाद के रतिया में डीएपी न मिलने से रोषित किसानों ने संजय गांधी चौक पर शनिवार को जाम लगा दिया। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए किसान सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। जाम और धरना दिए जाने की जानकारी मिलने पर रतिया क्षेत्र के आसपास के गांवों से किसान लामबंद होने शुरू हो गए और थोड़ी ही देर में संजय गांधी चौक पर भारी संख्या में किसान एकजुट हो गए। किसानों के जाम लगाने और धरना देने की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।