पुलिस की मौजूदगी में बंट रही खाद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर शहर की अनाज मंडी में खाद बिक्री केंद्र पर शनिवार को 700 बैग डीएपी पहुंचा है। पुलिस की मौजूदगी में डीएपी खाद का वितरण हो रहा है। सुबह के समय अपनी बारी आने के इंतजार में किसानों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई थी। उसके बाद खाद बिक्री केंद्र के कर्मचारियों ने पुलिस को मौके पर बुलाया और किसानों की लाइनें लगवाई गईं। महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लगवाई हुई हैं।