बैंक में फर्जी रजिस्टरी रखकर चार करोड़ रुपये का लोन लेने के मामले में
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर
रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में अभी और गिरफ्तारी होनी बाकी है।
पुलिस
प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि 24 जुलाई को दिनेश मित्तल ने थाना कुंडली
में शिकायत दी थी कि पीएनबी बैंक की शाखा कुंडली में तिरुपति बैटरीज के
डायरेक्टर संजीव दीक्षित, योगेश निवासी दिल्ली, एडवोकेट परिहार निवासी
दिल्ली और संजीव निवासी मेरठ (यूपी) ने बैंक से लोन लिया था।
उन्होंने
पटपड़गंज फैक्टरी दिल्ली में स्थित फर्म तिरुपति बैटरीज इंडस्ट्रीज (रजि.)
की रजिस्ट्री बतौर गारंटी रखकर चार करोड़ रुपये लोन लिया। बाद में पता चला
कि रजिस्ट्री फर्जी है। अनुसंधान टीम ने आरोपियों की खोज करते हुए शनिवार
सायं मेरठ के सैनिक नगर निवासी संजीव पुत्र प्रेम सिंह और गुरु अंगद दिल्ली
निवासी योगेश पुत्र शंकर को गिरफ्तार किया। वकील परिहार पहले ही गिरफ्तार
हो चुका है।