फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, हफ्ते पहले मांगी थी फिरौती

Tue, 03 Jun 2025 05:00 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

जींद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह घटना मंगलवार दोपहर को हुई। बदमाशों ने एक फैक्ट्री मालिक से रंगदारी मांगी थी और वहीं कुछ जगहों पर हवाई फायर किए थे जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
पुलिस फायरिंग में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोल प्लाजा और बीज की दुकान पर फायरिंग करने और फैक्ट्री मालिक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले बदमाशों के साथ मंगलवार को ईक्कस के पास सीआईए जींद की मुठभेड़ हो गई। दोनों बदमाशों के टांग में गोली लगी है। घायलों को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। घायलों की पहचान रोहतक के इंदरगढ़ गांव निवासी मोहित शर्मा उर्फ बोनट और जींद के शामलो निवासी मोहित जांगड़ा के रूप में हुई। दोनों बदमाशों की उम्र 25 साल के करीब है। बदमाशों के खिलाफ कितने मामले दर्ज हैं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

विज्ञापन


CIA स्टाफ को मिली थी सूचना 

डीएसपी उचाना संजय कुमार ने बताया मंगलवार को सीआईए स्टाफ जींद इंचार्ज मनीष कुमार को सूचना मिली थी कि शामलो कलां निवासी मोहित और मोहित उर्फ बोनट जिन्होंने 27 मई को खटकड़ टोल और उचाना मंडी में खाद बीज की दुकान पर अवैध वसूली करने के लिए गोलियां चलाई थीं। दोनों बदमाश अन्य किसी जघन्य वारदात को अंजाम देने के लिए गांव ईक्कस से भिवानी रोड बाईपास नहर पुल पर किसी वाहन के इंतजार में खड़े हैं। उनके पास अवैध हथियार भी हैं।

आरोपियों ने CIA की टीम पर की फायरिंग

इस सूचना पर सीआईए जींद की टीम ने मौके पर पहुंच कर देखा तो नहर के पुल पर दो युवक दिखाई दिए। उन्होंने पुलिस की गाड़ी को आता देखकर रामराये की तरफ जाने वाली नहर की पटरी पर भागने लगे। पुलिस की टीम ने गाड़ी को उनके पीछे लगाकर उनको काबू करने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों युवकों में से एक ने पुलिस की गाड़ी की तरफ  पिस्तौल से फायर कर दिया।

 इसके बाद दोनों युवक कच्चे रास्ते पर खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस की टीम ने भी गाड़ी से नीचे उतर कर दोनों युवकों को अपने-अपने हथियारों सहित आत्मसमर्पण करने के बारे में कई बार चेतावनी दी, लेकिन फिर भी एक युवक ने पिस्तौल से पुलिस पार्टी की तरफ सीधा फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस की टीम ने अपना बचाव करते हुए एक हवाई फायर कर दिया।

दोनों युवकों ने फिर से पिस्टल से CIA की टीम पर फायर किया। पुलिस की टीम ने आरोपियों के पांव की तरफ फायर किए, जिससे दोनों युवक हथियारों सहित जमीन पर गिर गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। एक आरोपी से पिस्टल देसी 32 बोर मिला, जिसकी मैगजीन उतार कर जां की तो पिस्टल की चैंबर में एक कारतूस लोड मिला। वहीं, दूसरे आरोपी से 32 बोर का अवैध पिस्टल मिला और उसमें एक कारतूस लोड था




ये भी पढ़ें: रोहतक में फायरिंग: खेत में पानी लगाने को लेकर हुआ विवाद, दो घायल; बहु अकबरपुर गांव की है घटना
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों को काबू कर लिया है। दोनों की टांगों पर गोली लगी है। आरोपियों से दो दो अवैध पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। घायल मोहित और मोहित उर्फ बोनट को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना उचाना में तीन मामले हत्या का प्रयास और हवाई फायर करने के दर्ज किए गए हैं। -संजय कुमार, डीएसपी, उचाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें