फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में फायरिंग: खेत में पानी लगाने को लेकर हुआ विवाद, दो घायल; बहु अकबरपुर गांव की है घटना

Tue, 03 Jun 2025 03:29 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

थाना बहु अकबरपुर प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि अजय और रविंद्र दोनों बह अकबरपुर गांव के रहने वाले है। उनका खेत पड़ोसियों ने पानी को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के दौरान दूसरे पक्ष ने गोली चला दी और अजय के सीने में तो रविंद्र के हाथ में गोली लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के बहु अकबरपुर गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के दौरान गाली चला दी गई। गोली दो युवकों को लगी और गंभीर हालत में उनको पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना बहु अकबरपुर प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि अजय और रविंद्र दोनों बह अकबरपुर गांव के रहने वाले है। उनका खेत पड़ोसियों ने पानी को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के दौरान दूसरे पक्ष ने गोली चला दी और अजय के सीने में तो रविंद्र के हाथ में गोली लगी। दोनों घायलों को परिजन ने पीजीआई में भर्ती कराया है। अभी शिकायत नहीं मिली है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस अपनी ओर से घटना की तह तक पहुंच गई है। जल्द ही केस दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

करनाल के युवक का बैंसी नहर में मिला शव

थाना लाखन माजरा क्षेत्र स्थित बैंसी नहर में मंगलवार को एक युवक का शव उतराता आया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पहचान कराई। युवक की विशाल के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजन को सूचना दे दी है। युवक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। करनाल में परिजन ने युवक की गुमशुदगी दर्ज करा रखी थी। पुलिस ने शव को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को एक युवक का शव बैंसी नहर में बहते हुए आया था। ग्रामीणों ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर सूचना पुलिस के ग्रुप पर शेयर की तो करनाल पुलिस ने अपने यहां पर गुमशुदगी होने की बात कही। इस पर परिजन को सूचना दी गई और वह भी मौके पर पहुंचे। परिजन ने युवक की पहचान विशाल के रूप में की है। थाना प्रभारी का कहना है कि शव पर कोई चोट का निशान नहीं है। हालांकि पोस्टमार्टम से ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किन कारणों से हुई है। उसी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें