केंद्रीय चुनाव आयोग आज हरियाणा सरकार के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेगा।
अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह पीके गुप्ता ने होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की पुष्टि की है। आयोग ने गृह सचिव के साथ-साथ डीजीपी भी मौजूद रहेंगे।
आयोग ने दोनों को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में लोकसभा चुनाव की तैयारियों और प्रदेश में चुनाव के मद्देनजर पुलिस फोर्स की उपलब्धता के बारे में समीक्षा होगी।
गृह सचिव और डीजीपी चंडीगढ़ स्थित मुख्य सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। आयोग ने तैयारियों और पुलिस बल की उपलब्धता के बारे में सामग्री भी भेजने के लिए कहा है।
इसके अलावा आयोग ने दोनों अफसरों से भी यह जानने का प्रयास किया है कि जो मतदान केंद्र राज्य की सीमा पर स्थित हैं।
उनमें से कितने मतदान केंद्रों पर दूसरे राज्यों के लोग मतदान प्रभावित कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि हालांकि यह पता लगाने में समय लग सकता है, मगर उसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।