फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: चलते ट्रक का खुला पहिया, पैदल चल रहे बुजुर्ग से टकराया; हुई मौत, देखें वीडियो

Sun, 07 Jun 2026 05:26 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक

सार

सड़क पर टहल रहे एक बुजुर्ग की टायर से टक्कर लगने पर मौत हो गई। ट्रक का टायर खुलने से ये हादसा हुआ। 
विज्ञापन
मृतक बुजुर्ग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली रोड पर कारोर गांव के नजदीक होटल के बाहर रविवार सुबह सवा छह बजे चलते ट्रक का पहिया निकलकर बाहर टहल रहे बुजुर्ग नरेंद्र (65) निवासी दयानंद नगर, बहादुरगढ़ से टकरा गया। डीटीसी से पांच साल पहले इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए नरेंद्र इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में आईएमटी थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग की एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


झज्जर जिले के गांव मुकुंदपुर, हाल में बहादुरगढ़ के दयानंद नगर निवासी सुनील छिक्कारा ने बताया कि वह अपने दोस्त नरेंद्र, रणबीर मलिक, संत कॉलोनी निवासी राकेश कुमार व एक अन्य के साथ घूमने राजस्थान के जैसलमेर व बीकानेर गए थे। गर्मी ज्यादा होने के कारण रास्ते से वापस लौट आए। शनिवार देर रात होने के कारण कार दिल्ली रोड पर होटल के बाहर कार रोक ली और वहीं ठहरने का निर्णय लिया। रविवार सुबह सवा छह बजे नरेंद्र होटल के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान हिसार की तरफ से आ रहे ट्रक का पिछला टायर निकलकर पीछे से नरेंद्र से टकरा गया। टक्कर लगते ही नरेंद्र मौके पर गिर पड़े। उन्होंने जब उन्हें संभाला तो वह बेहोश हो चुके था। बुजुर्ग के कान से खून बहने लगा। जब उन्हें इलाज के लिए पीजीआई रोहतक लाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना
पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि नरेंद्र टहलते हुए जा रहे थे थे तो पीछे से आए तेज रफ्तार टायर ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी जिससे वह मौके पर गिर गए। वहीं, ट्रक चालक बिना रुके निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें