फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अकबरपुर फ्लाईओवर के पास दर्दनाक हादसा, दो महिलाओं की मौत; तीन लोग घायल

Sun, 07 Jun 2026 03:41 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल

सार

घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से नांगल चौधरी और बाद में नारनौल के सरकारी में अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने कमला को मृत घोषित कर दिया, जबकि जयपुर में उपचार के दौरान भतेरी ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नांगल चौधरी में अकबरपुर फ्लाईओवर के पास हुए एक सड़क हादसे में राजस्थान के झुंझुनू जिले के एक परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात इनोवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजस्थान के झुंझुनू जिले के गांव शिमला निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां कमला, चाचा दुलीचंद, चाची भतेरी और चचेरे भाई नवनीत के साथ नांगल कालिया गांव में एक रिश्तेदार का हालचाल जानने जा रहे थे। रास्ते में अकबरपुर फ्लाईओवर के पास उनकी बाइक पंचर हो गई। इसके बाद दोनों बाइक सड़क किनारे खड़ी कर सभी लोग नीचे उतर गए।

इसी दौरान नारनौल की ओर से तेज रफ्तार इनोवा कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कमला, भतेरी, दुलीचंद और नवनीत गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि नरेश को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से नांगल चौधरी और बाद में नारनौल के सरकारी में अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने कमला को मृत घोषित कर दिया, जबकि जयपुर में उपचार के दौरान भतेरी ने भी दम तोड़ दिया। दुलीचंद और नवनीत का उपचार जारी है।

शिकायत के अनुसार हादसे के बाद इनोवा चालक कुछ देर मौके पर रुका, लेकिन लोगों की भीड़ जुटने पर वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें