फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: आधी रात को भूकंप से कांपी धरती, तीव्रता रही 3.0, केंद्र धरती के पांच किलोमीटर नीचे रहा

Wed, 20 Dec 2023 12:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा

सार

लगातार प्लेट टेक्टोनिक्स प्रकिया से उत्तर भारत में लगातार भूकंप आते रहते हैं। पिछले महीने हरियाणा एनसीआर दिल्ली और राज्य के कई जिलों और स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
विज्ञापन
पानीपत था भूकंप का केंद्र - फोटो : National Center for Seismology
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हरियाणा के पानीपत में भूकंप का केंद्र रहा। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र दिल्ली के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 दर्ज की गई है। मंगलवार व बुधवार की आधी रात को 12 बजकर 28 मिनट पर धरती में कंपन महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र धरती के पांच किलोमीटर नीचे रहा। हलचल इसराना क्षेत्र के पास दर्ज की गई है।

विज्ञापन


महीने में दूसरी बार कांपी धरती
हरियाणा में इस महीने में ये दूसरा भूकंप है। 11 दिसंबर को भी रोहतक में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। भूकंप की तीव्रता 2.3 मापी गई थी। हलचल जमीन के पांच किलोमीटर नीचे ही हुई थी।

इससे पहले 26 नवंबर को भी आया था भूकंप
सोनीपत में 26 नवंबर को रविवार को तड़के चार बजे सोनीपत, झज्जर, जींद और रोहतक में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इससे पहले 3 अक्तूबर को भी सुबह 11 बजकर 6 मिनट पर सोनीपत में 2.7 तीव्रता का भूकंप आया था।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र, दिल्ली के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई है। सोनीपत के गन्नौर के गांव खेड़ी गुज्जर के पास भूकंप का केंद्र रहा था जिसकी गहराई धरती में 5.0 किलोमीटर रही, जिसका असर झज्जर तक भी था।
विज्ञापन


ये है भूकंप का कारण
हिमालय पर्वत और उसके तराई क्षेत्र में लगातार प्लेट टेक्टोनिक्स की गतिविधियों से भूकंप आते रहते हैं। मुख्य प्लेट से देहरादून से लेकर महेंद्रगढ़ तक एक सवप्लेट में भी लगातार छोटे स्तर के भूकंप आते रहते हैं। इसकी वजह से धरती की ऊर्जा रिलीज होती रहती है जो किसी बड़े पैमाने पर भूकंप से बचाने में सहायक होती है। 3 अक्तूबर की दोपहर को गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर के अलावा प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें