फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड़ी से भरा डंपर पलटने से लगा घंटों जाम

Fri, 31 Jan 2014 10:46 PM IST
अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
किठवाड़ी रेलवे ओवर ब्रिज पर शुक्रवार सुबह रोड़ी से भरा हुआ एक डंपर पलटने से पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर घंटों यातायात बाधित रहा। इसके चलते मार्ग पर पूरे दिन जाम की स्थिति रही और आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह एक डंपर रोड़ी लेकर जा रहा था, लेकिन अचानक डंपर का संतुलन खराब हो जाने के कारण पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर बने रेलवे ओवर ब्रिज पर पलट गया।

डंपर पलटने से रेलवे ओवर ब्रिज पर दोनों तरफ से यातायात बाधित हो गया। कई घंटे तक डंपर के न हटने से मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। डंपर पलटने की सूचना मिलते ही ट्रैफिक व कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को मार्ग से हटवा दिया और जाम हुए ट्रैफिक को चालू कराया। लेकिन इसके चलते करीब दो-तीन घंटे तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


मार्ग पर जाम लगने से वाहन चालकों व राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह आठ बजे के करीब रेलवे ओवर ब्रिज पर रोड़ी से भरा हुआ डंपर पलट गया। उक्त मार्ग पलवल से नोएडा के लिए जाता है और इस पर भारी वाहनों का आवागमन अधिक रहता है।

इससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक थाना प्रभारी विजयपाल सिंह का कहना था कि डंपर पलटने से रोड पर दोनों तरफ का यातायात ठप हो गया था। सूचना मिलते ही वे पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए और डंपर को हटवाकर यातायात को सुचारू करा दिया।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें