फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच रुपये का विवाद पहुंचा थाने

Fri, 15 Nov 2013 07:24 PM IST
रतिया (फतेहाबाद)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पीआरटीसी बुढलाडा डिपो की बस के परिचालक ने शुक्रवार को सुबह भूंदड़वास गांव के कुछ छात्रों से पैसे लेकर टिकट नहीं दी और छात्र-छात्राओं से दुर्व्यवहार किया, जिस पर विवाद हो गया।
विज्ञापन


झगड़े की आशंका को देखते हुए चालक और परिचालक सवारियों से भरी बस को लाली रोड स्थित सदर थाने में ले गए और विद्यार्थियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद बस में सवार दर्जनों विद्यार्थी भड़क गए और उन्होंने शहीद भगत सिंह नौजवान सभा व हरियाणा छात्र यूनियन के पदाधिकारियों को साथ लेकर सदर थाने के मुख्य गेट के आगे ही दरी बिछाकर धरना दे दिया और चालक परिचालक के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई। बाद में कार्यवाहक थानाध्यक्ष साधू सिंह ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाया।


जानकारी के अनुसार भूंदड़वास के छात्र मेवा, विकास शर्मा, बबली, वीना, बलजीत कौर, सुरजीत सिंह आदि ने आरोप लगाया कि उनके गांव के अलावा रतनगढ़, रोझांवाली, बाहमणवाला से सैकड़ों विद्यार्थी रोजाना रतिया और फतेहाबाद आते हैं। बस परिचालक छात्रों से पांच-पांच रुपये लेते हैं लेकिन टिकट नहीं देते। टिकट मांगने पर जबरन नीचे उतार देते हैं। आज भी छात्रों से पैसे ले लिए, टिकट मांगने पर दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन


छात्रों ने दुर्व्यवहार का विरोध किया तो चालक-परिचालक बस को सदर थाने में ले गए और उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत के बाद बच्चों का गुस्सा बढ़ गया। बाद में छात्र यूनियन नेताओं ने छात्रों के धरने को संबोधित किया और परिचालक पर तानाशाही के आरोप लगाए। बाद में सदर थानाध्यक्ष साधू सिंह ने  दोनों पक्ष की बैठक कर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें