फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दोबारा बनाने के लिए आठ घंटे रोड जाम

Fri, 15 Nov 2013 07:19 PM IST
कालांवाली (सिरसा)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली-रोड़ी रोड के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को मंडी कालांवाली पूर्ण रूप से बंद रही। प्रदर्शनकारियों ने हर रोड पर अवरोधक लेकर यातायात जाम कर दिया।
विज्ञापन


सुबह नौ से शाम पांच बजे तक करीब आठ घंटा तक प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। मौके पर पहुंचे एसडीएम डबवाली को भी प्रदर्शनकारियों ने आडे़ हाथों लिया। बाद में एसडीएम ने ठोस आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का स्थाई समाधान करवा दिया जाएगा। तब यातायात बहाल हुआ।


कालांवाली मंडी निवासियों के साथ-साथ अनेक गांवों के लोग आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व में मंडी में एकत्रित हुए और मंडी के दुकानदारों से मंडी बंद करने की अपील की है। जिसके बाद सभी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी। सांझे मुद्दे को लेकर मंडी पूरी तरह से बंद रही। ऐसे में बसों की आवाजाही भी बंद रही क्योंकि मंडी में आने वाली सभी सड़कों को अवरोध लगाकर बंद कर दिया था।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों ने प्रदीप जैन के नेतृत्व में डबवाली-रोड़ी सड़क पर स्थित चौक पर धरना दे दिया। जिसमें विभिन्न व्यापारी संगठनों ने भी बंद को सफल बनाने में सहयोग दिया। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रेणु शर्मा, रामगोपाल काला जगमालवाली, मखन सिंह, डॉ. भीम सैन, सतविंदर सिंह टीटू, नरेंद्र बंसल, मोती राम, राजेंद्र गोदारा, बंता सिंह बडिंग, संजय गाबा, वेद प्रकाश गर्ग, अमरनाथ गोयल, राम गोपाल वशिष्ठ, सूरज भान खनगवाल, गुरदास सिंह लकड़वाली, गुरनाम सिंह देसू मलकाना, लवलीन जैन, कुलवंत गोदारा ख्योवाली, गुरनाम सिंह पक्का शहीदां, प्रीतम सिंह जलालआना, गुरमीत सिंह चकेरियां, अजय गर्ग, काका सिंह, अमर सिंह, बसंत सिंह और कुलवंत सिंह लकड़वाली उपस्थित थे।   

नायब तहसीलदार की भी नहीं सुनी
इस मौैके पर प्रदीप जैन ने कहा कि अगर सरकार मंडी वासियों की इस सांझी मांग की ओर ध्यान नहीं देती तो उनका आंदोलन जारी रहेगा। जब कोई भी अधिकारी धरनारत लोगों की बात तक सुनने के लिए नहीं पहुंचा तो प्रदर्शनकारी भड़क उठे। बाद में कालांवाली के नायब तहसीलदार बंसी लाल खुंडिया उपायुक्त का संदेश लेकर पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त के संदेश को मानने से इंकार कर दिया और आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।     

उपमंडलाधिकारी को लिया आडे़ हाथों
इस समस्या को लेकर पूरी मंडी एकजुट दिखाई दी। सभी ने मांग थी कि प्रशासन की ओर से कोई उच्चाधिकारी उन्हें लिखित में आश्वासन दें। अन्यथा वे धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। दोपहर बाद करीब चार बजेे एसडीएम डबवाली सतीश कुमार प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। लोगों ने उन्हें आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि कालांवाली समस्याओं की मंडी बन चुकी है पर प्रशासनिक अधिकारी महज आश्वासन देने के लिए आते हैं।

एसडीएम ने कहा कि इस मार्ग के निर्माण की फाइल उच्चाधिकारियों के पास भेजी हुई है, पास होते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। लोगों ने एसडीएम के इस आश्वासन को मानने से इंकार करते हुए कहा कि ऐसे आश्वासन पहले भी दिए जा चुके है। इस बार आश्वासन लिखित में चाहिए। शाम पांच बजे तक चली बातचीत के बाद एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को इस बात पर मनाया कि जल्द ही ये समस्या हल करवा दी जाएगी। जिसके बाद आठ घंटे से लगा जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें