हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मंगलवार रात को शहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई कई कार्यक्रमों में शिरकत की। विधायक अमरजीत ढांडा के आवास पर उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मंगलवार को देर रात शहर में आयोजित कई निजी कार्यक्रमों के चलते कार्यकर्ताओं के आवास पर पहुंचे। इस दौरान वे अमरहेड़ी रोड, सेक्टर-9 तथा अर्बन इस्टेट में जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा के आवास पर पहुंचे।
विधायक के आवास पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी सुना। इस दौरान कई विभागों के अधिकारियों से जींद शहर के विकास कार्यों को लेकर बातचीत की और कहा कि उचाना विधानसभा के साथ-साथ जींद जिले में जो भी कार्य अधूरे हैं या शुरू नहीं किए गए, उन सभी को प्रमुखता से लेकर पूरा करवाएं।