फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में डीटीपी ने अवैध निर्माण गिराए

Thu, 28 Nov 2013 09:22 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला फतेहाबाद में जिला नगर योजनाकार विभाग ने वीरवार को दो अलग-अलग स्थानों पर जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को गिरा दिया।
विज्ञापन


डीटीपी स्वाति आनंद के नेतृत्व में गई टीम में ड्यूटी मजिस्ट्रेट रघुवीर सिंह, पुष्पा रानी, जेई राकेश, पटवारी दीपक शामिल थे।

डीटीपी की टीम ने सबसे पहले खैराती खेड़ा रोड पर पहुंची, जहां निर्माणाधीन 52 दुकानों की नींव को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया।

जिला नगर योजनकार स्वाति ने बताया कि फतेहाबाद निवासी अभिषेक कुमार ने बिना विभागीय अनुमति खैराती खेड़ा रोड पर एक भूभाग में कॉमर्शियल कॉलोनी काटी है।

यहां दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा था। उन्होंने बताया कि संबंधित मालिक को कई बार नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा था मगर जवाब न मिलने की स्थिति आज कार्रवाई करते वहां बने निर्माण को गिरा दिया।
विज्ञापन


डीटीपी स्वाति ने बताया कि विभागीय टीम ने न्यू अग्रसेन कॉलोनी में डाली जा रही 10-15 भवनों की नीवों को भी उखाड़ डाला। ये निर्माण विभाग की अनुमति के बिना ही किए जा रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें