हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की हरियाणा पुलिस सिपाही पद की परीक्षा के अंतिम दिन शहर के एक केंद्र में सुबह के सत्र में दो युवकों द्वारा एक-दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने दोनों युवकों को काबू कर लिया है। जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों युवक चरखी दादरी जिले के नीमली गांव के बताए जा रहे हैं। जोकि दूसरे के स्थान पर रोल नंबर पर अपनी फोटो लगाकर परीक्षा देने की फिराक में थे। मगर परीक्षा सुपरिंटेंडेंट ने उन्हें परीक्षा शुरू होने से पहले ही पकड़ लिया।