पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत के रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम के पास शनिवार तड़के करीब 4 बजे रेलवे की पटरियां चोरी कर रहे तीन आरोपियों को आरपीएफ टीम ने काबू कर लिया। जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। आरपीएफ प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त पर थी। शनिवार तड़के करीब 4 बजे उन्होंने देखा कि कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राली में मालगोदाम के पास रखी रेलवे की पटरियों को लोड कर रहे हैं।