फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: खुबडू झाल में व्यक्ति व महिला का शव मिला, व्यक्ति की पहचान हुई, महिला की नहीं

Sun, 20 Jun 2021 02:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के खूबडू झाल में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। एक शव महिला का है। पुरुष की पहचान पानीपत निवासी पवन के रूप में हुई है। जबकि महिला के शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव खुबडू के पास झाल में पुलिस ने एक महिला व व्यक्ति का शव बरामद किया है। जिनमें व्यक्ति के शव की पहचान हो सकी है। महिला के शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


शनिवार रात को खुबडू चौकी पुलिस को सूचना मिली कि झाल में महिला व व्यक्ति का शव बहकर आए हैं। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को बाहर निकाल लिया। 

व्यक्ति की पहचान पानीपत की एकता विहार कालोनी के पवन (31) के रूप में हुई। परिजनों ने पानीपत के मॉडल टाउन थाना में उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करा रखा है। पुलिस ने अब महिला की पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी पानीपत पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें