फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: तेल के डिब्बों में मिली 65 लाख रुपये की नकदी, पुलिस ने किया जब्त, आयकर विभाग करेगा जांच

Sun, 20 Jun 2021 02:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

चरखी दादरी से अलवर जा रही गाड़ी से 65 लाख रुपये की नकदी पुलिस ने बरामद की। यह रकम सरसों के तेल के डिब्बों में छिपा कर रखी गई थी। मालिक जब संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया तो पुलिस ने रकम को जब्त कर आयकर विभाग को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरसों तेल के टीनों में भरकर चरखी दादरी से अलवर ले जाए जा रहे 65 लाख रुपये की नकदी रेवाड़ी के जाटूसना थाना पुलिस ने जब्त किया है। वहीं जांच के लिए गुरुग्राम से आयकर विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया है। पूरे मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार की रात चरखी दादरी का एक व्यापारी दो अलग-अलग गाड़ियों में रेवाड़ी होते हुए अलवर जा रहा था। इसी दौरान जाटूसना थाना पुलिस ने एक गाड़ी को रोका तो उसमें रखे डिब्बों की जांच की गई। 

जांच के दौरान ड्राइवर ने बताया कि मालिक पीछे आ रहा है। वही बताएगा कि इसमें क्या है। मालिक के आने के बाद डिब्बो की जांच हुई तो उसमें 65 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने इस रकम के बारे में पूछा तो मालिक कोई जवाब नहीं दे सका। इसके चलते पुलिस ने पूरी रकम जब्त कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


वहीं पूरे मामले की जांच के लिए गुरुग्राम के आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया है। प्राथमिक पूछताछ में व्यापारी ने बताया कि वह सरसों के तेल का भुगतान करने जा रहा था लेकिन बाद में कई बार वह बयान बदलता रहा। इसके बाद पुलिस को आयकर विभाग को बुलाना पड़ा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें