रोहतक में बहू द्वारा सास को पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सास ने बहू से पीने के लिए मांगा था, जिस वह भड़क गई और बहू ने सास की पिटाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रोहतक के कलानौर खंड के गांव गुढाण में सास ने पानी मांगा तो बहू ने उसके साथ मारपीट कर दी। साथ में जान से मारने की धमकी दी। सास की शिकायत पर पुलिस ने बहू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पति व एक बेटे की हो चुकी है मौत
पुलिस को दी शिकायत में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके पति का देहांत हो चुका है। उसके दो बेटे हैं। एक बेटे की मौत चार साल पहले हो गई थी। वह अकेली अपने कमरे में रहती है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उसके बेटे की बहू कहती है किये कमरा उसे दे दे। इसके लिए झगड़ा करती रहती है। सुबह करीब नौ बजे उसने सात साल की पोती से पानी मांगा।
बुजुर्ग महिला बोली, उसके कमरे पर कब्जा करना चाहती है बहू
पोती पानी देने लगी तो बड़े बेटे की बहू ने कहा कि पानी मत देना। साथ ही गाली-गलौच करने लगी। विरोध किया तो मुंह, आंख, पैर व कमर में मुक्के मारे। धमकी दी कि तू यहां से निकल जा नहीं तो तेरे को जान से मार दूंगी। छोटा बेटा घर आया तो उसने इलाज के लिए कलानौर के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से पीजीआई रैफर कर दिया।
विज्ञापन
पीजीआई से कैंसर पीड़ित पिता लापता
उधर, जिले के गांव सामड़ से एक युवक अपने 52 वर्षीय पिता को उपचार के लिए पीजीआई लेकर आया था। पिता कैंसर से पीड़ित हैं। युवक ने पुलिस को बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे वह ओपीडी के बाहर कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लग गया। वापस आया तो पिता नहीं मिले, जो बीमारी के चलते मानसिक तौर पर परेशान हैं। पीजीआईएमएस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।